फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले के तहसील खारी के मंगीत क्षेत्र स्थित आरामधक्का के समीप रविवार सुबह एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह हादसा रविवार सुबह करीब 8:15 बजे उस समय हुआ जब ऑल्टो कार मंगीत गांव से बनिहाल की ओर जा रही थी। आरामधक्का के निकट चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही बनिहाल पुलिस, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) खारी, एनजीओ बनिहाल के स्वयंसेवकों तथा उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) बनिहाल की दो एंबुलेंसों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। बचाव अभियान के दौरान गुलजार अहमद लोन (50) पुत्र अली मोहम्मद लोन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

घायलों की पहचान मोहम्मद इशाक (28) पुत्र अब्दुल रहमान खांडे, मोहम्मद रफीक (31) पुत्र अब्दुल रशीद, नवाज अहमद (33) पुत्र अब्दुल अहद तथा जैबा बेगम (45) पत्नी अब्दुल अहद के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल बनिहाल भेजा गया। यहां उनका इलाज जारी है।
हादसे में वाहन में सवार नौ वर्षीय हमद पुत्र नवाज अहमद सुरक्षित बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें