रामबन। बनिहाल पुलिस ने अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार बनिहाल के बैंकूट निवासी नसरुल्लाह भट की शिकायत पर पुलिस थाना बनिहाल में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। शिकायत में उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की जानकारी दी थी।
जांच के दौरान बनिहाल पुलिस को मोटरसाइकिल के ठिकाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए बनिहाल पुलिस की टीम ने पुलिस थाना कोकरनाग के प्रभारी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कोकरनाग से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल मुदस्सिर अहमद भट निवासी बिंदू, कोकरनाग के कब्जे से बरामद की गई।