फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी रामबन ने घर-घर कचरा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने घर-घर कचरा संग्रहण के लिए हाइड्रोलिक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वरुणजीत सिंह चरक, सहायक आयुक्त विकास शेराज़ अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नव तैनात वाहन के माध्यम से घरों से कचरे का नियमित संग्रहण और उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इससे गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और जनस्वास्थ्य में सुधार होगा।
इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वच्छता बनाए रखने में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घरों में कचरे का पृथक्करण करें तथा समय पर उसका निस्तारण सुनिश्चित करने में स्वच्छता कर्मियों का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें