रामबन। जिले की पोगाल परिस्तान, उखराल तहसील के मुतलिहाल, पंडित पुरा इलाके में एक तीन मंजिला रिहायशी घर में आग लग गई। अग्निकांड में तीन परिवार बेघर हो गए। घटना में किसी के हताहत या घायल होने की कोई खबर नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि मुतलिहाल, पंडित पुरा गांव में बीपन सिंह और विपिन के रिहायशी घर में आग लगी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासियों ने इलाके में एक फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज स्टेशन स्थापित करने की मांग की है।
इस बीच, डिप्टी डायरेक्टर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज रामबन, साहिल बंदराल ने नुकसान का जायजा लेने के लिए इलाके का दौरा किया। उन्होंने कहा कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आस-पास के घरों को नुकसान होने से बच गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया है।