रामबन। पुलिस ने गो तस्करी के आरोपी की 5.60 लाख मूल्य की चल संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन रामसू की तरफ से की गई।
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने गौ-तस्करी से अर्जित धन से ये संपत्ति जुटाई थी। आगे की जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी की तरफ से खरीदा गया एक वाहन सीधे तौर पर इन अवैध गतिविधियों से अर्जित अपराध की आय से जुड़ा हुआ है। कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई। 5.60 लाख की कीमत का वाहन जब्त किया गया है।