रामबन। जिला पुलिस ने राजगढ़ में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। जन-सुनवाई के दौरान लोगों ने कई मुद्दे और शिकायतें उठाईं। एसएसपी अरुण गुप्ता ने सभी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने जनता से अपराधों की रोकथाम व पता लगाने, असामाजिक एवं देश-विरोधी तत्वों की पहचान करने तथा नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इसके अलावा एक गांव रक्षा दल (वीडीजी) सम्मेलन भी संपन्न हुआ, जिसमें सदस्यों को मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में अवगत कराया गया। एसएसपी ने वीडीजी सदस्यों के प्रशिक्षण स्तर को बेहतर करने और उनके कल्याण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।