पुजारी यशपाल के साथ परिक्रमा करते महाराज व अन्य श्रद्धालु
- फोटो : poni news
पौनी। स्थानीय यज्ञशाला में विश्व कल्याण के लिए हवन जारी है। लोग रोजाना यज्ञशाला में पहुंच कर महाराज के दर्शन करने के साथ ही हवन में भी आहुतियां डाल रहे हैं। मथबार में स्थित बाबा बल्लो देवस्थान के मुख्य पुजारी यशपाल भी यज्ञशाला में पहुंचे। उन्होंने यज्ञ नारायण भगवान की परिक्रमा की। वीरवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर निर्मल सिंह ने भी हवन में बैठ कर आहुतियां डालीं। रोजाना की भांति वीरवार देर शाम को वृंदावन से आए हुए कलाकारों ने शाम छह बजे से लेकर आठ बजे तक रासलीला दिखाई। रात्रि जागरण में सुशील ईशान ने डोगरी भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।