रामबन। गूल पुलिस ने क्षेत्र में एनडीपीएस मामले में दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। उन्हें हिरासत में लेकर पांच दिन के लिए उधमपुर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेकाश कुमार निवासी बन्दान–संगलदान, तहसील गूल, जिला रामबन कई मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ एफआईआर थाना गूल में दर्ज है। एक अन्य एफआईआर थाना धर्मकुंड में दर्ज है। इसी प्रकार आशिक हुसैन निवासी सालबाला गूल के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना गूल में एफआईआर दर्ज हैं।