फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एबीवीपी ने किया संगोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की तरफ से हैप्पी मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय शिव नगर उधमपुर में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार शर्मा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान को याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारतीय समाज को एक नई दिशा देने के लिए अपना जीवन समर्पित किया और सामाजिक समरसता के लिए काम किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में लगभग 135 विद्यार्थियों ने भाग लिया और डॉ. आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उधमपुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें