रामबन। रामबन के उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने बुधवार को उखराल में एक विशाल जनसंपर्क-सह-जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
इसमें पांचाल, उखराल, पोगल, भिंगारा, अलिनबास, पिंगलोगा, होचक, धमास्ता, सुजमतना, रुनिगाम, मालीगाम, पनला के लोगों ने सड़क, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और समग्र बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित मुद्दे उठाए। उपायुक्त ने अधिकांश जन शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया और जिला अधिकारियों और संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए।