रामबन। जिले के बलिहोटे क्षेत्र में बुधवार को नयाबत कार्यालय के पास खाई में ग्राम रक्षा समिति (वीडीसी ) के एक सदस्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान बिट्टू राम (35) निवासी बलिहोटे रामबन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल रामबन के शवगृह में पहुंचाया। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।