कॉंग्रेस नेता बटोत के एक बार और होटल 'प्रेम पैलेस' में यूटी-स्तरीय अंडर-14, 17 और 19 लड़कों और
रामबन। जिला पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे जन संपर्क कार्यक्रम के तहत रविवार को सब-डिवीजन गुल में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता ने की।
इस बैठक में प्रमुख नागरिकों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।इंटरएक्टिव सत्र के दौरान कई जन समस्याएं और शिकायतें सामने आईं, खासकर वे जो पुलिस विभाग से संबंधित थीं। एसएसपी अरुण गुप्ता ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान रामबन पुलिस ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए खेल और सामुदायिक विकास गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।
एसएसपी अरुण गुप्ता ने गुल पीस कमेटी के सदस्यों के साथ भी बातचीत की और क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखने में उनकी भूमिका की सराहना की। दौरे का समापन पुलिस स्टेशन गुल के वीडीजी. सदस्यों के साथ बैठक के साथ हुआ। इसमें एसएसपी ने उनकी शिकायतें सुनीं और स्थानीय सुरक्षा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में उन्हें जानकारी दी।