फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जबान टॉप में बर्फबारी में फंसे आठ गुज्जरों को बचाया

विज्ञापन
रामबन पुलिस ने जबान टॉप, बनिहाल पर बर्फबारी में फंसे गुर्जर परिवारों को बचाया। - फोटो : RAMBAN NEWS
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने बनिहाल के जबान टॉप क्षेत्र में अचानक हुई बर्फबारी के कारण फंसे कई गुर्जर परिवारों को बचाया। आठ लोगों को पास ही सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। इनकी पहचान शौकत अली, अब्दुल हक, अर्शान, रफाकत, परवीन, नसरत, साबिर और हईतून बेगम के रूप में हुई है। सभी पौनी (जिला रियासी) के निवासी हैं।
विज्ञापन

उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बनिहाल, थाना प्रभारी (एसएचओ) बनिहाल, पोस्ट प्रभारी जवाहर टनल और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) बनिहाल की संयुक्त टीम ने कठिन मौसम परिस्थितियों और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बावजूद तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।
जिला पुलिस ने सभी नागरिकों और गुर्जर परिवारों से अपील की है कि वे मौसमी वापसी यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें, खासकर उन मार्गों पर जो भारी बर्फबारी के लिए संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें