रामबन। क्षेत्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में बहुप्रतीक्षित डोगरी गीत ‘ऐ जया’ को बुधवार को मैत्रा में विमोचित किया गया। किश्वर सिंह और सोनू कटल की मधुर आवाजों से सजे इस गीत के बोल दिल को छू लेने वाले हैं, जिसे सपना राजपूत ने लिखा है। इसे एएसएचएच के ने भावपूर्ण संगीत दिया है और किश्वर राजपूत ने इसे संगीतबद्ध किया है।