फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: योगेन्द्र चंद अंथाल बने पूर्व सैनिक परिषद तहसील चिनैनी के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक गढ़ी में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान ब्रिगेडियर बलबीर सिंह संब्याल ने की। बैठक में सूबेदार मेजर योगेन्द्र चंद अंथाल को तहसील चिनैनी का प्रधान नियुक्त किया गया। संब्याल ने इस बात पर जोर दिया कि एक सैनिक हमेशा अनुशासन को प्राथमिकता देता है और हम सब ने मिलकर हर काम में बहादुरी, ईमानदारी और अनुशासन की नई मिसाल पैदा करनी है। संगठन में 20 नए सदस्य भी शामिल हुए और उन्हें संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों से अवगत कराया गया। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें ईसीएचएस सुविधा के तहत पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता पर विचार-विमर्श किया गया। पेंशन संबंधी मुद्दे पर पेंशन वितरण में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई, ताकि सभी पूर्व सैनिकों को समय पर और सही पेंशन मिल सके। बैठक में कर्नल सुखबीर सिंह मनकोटिया, जनरल सेक्रेटरी मेजर चमन लाल गुप्ता, पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल बलवंत सिंह, सभी तहसील प्रधान और बड़ी संख्या मे प्रदेश के हर हिस्से से आए पूर्व सैनिकों सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें