रामबन। एडीजीपी जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस आनंद जैन ने बटोटे में सरफराज चौक पर बलिदानी कांस्टेबल सरफराज अहमद के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ डीआईजी सशस्त्र सारा रिजवी, डीआईजी डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज श्रीधर पाटिल भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बलिदानी के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सरफराज अहमद 14 अगस्त, 2022 को श्रीनगर शहर में एक पुलिस नाका के पास से आतंकियों की गोलबारी में बलिदान हो गए थे।