फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: फंसे यात्रियों को पुलिस ने दिए चाय-बिस्कुट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे यात्रियों की रामबन पुलिस ने मदद की। एसएसपी की देखरेख में यात्रियों को भोजन, पानी, चाय और बिस्कुट वितरित किए गए। वहीं, गूल, बनिहाल और रामबन के ऊंचे इलाकों में शनिवार सुबह बर्फबारी हुई और अन्य इलाकों में बारिश हुई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण दो उपमंडल बनिहाल और रामसू जिला मुख्यालय रामबन से कट गए हैं। गूल, बनिहाल और बटोटे कस्बों में तीन से चार इंच बर्फबारी हुई। बनिहाल के पड़ोसी इलाके नील, चंबल वास, पोगल परिस्तान भी बर्फ से ढके हुए हैं। राजगढ़ और लधाधार के ऊंचे इलाकों में भी बर्फ की मोटी परत जम गई है। देर शाम तक सड़कों से बर्फ हटाने के प्रयास जारी थे। अधिकारियों ने बताया कि बटोटे-पटनीटॉप रोड पर बर्फ हटाने का काम जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें