रामनगर। रामनगर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से वाहन में ले जाए जा रहे दो गोवंश को छुड़ाया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि बडोल इलाके से एक वाहन में गोवंश पशुओं को चनुंता के रास्ते घाटी की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो लोड कैरियर वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में दो गोवंशीय पशु पाए गए।