फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में रातभर बरसे बादल, तेज बारिश से बढ़ी ठंड<bha>;</bha> गर्म कपड़ों में नजर आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार देर रात को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। रात के समय आसमान में छाए बादलों ने जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे क्षेत्र के मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज बारिश के बाद ठंड का अहसास बढ़ गया और लोगों ने सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया। मौसम में आए इस बदलाव का असर वीरवार सुबह रामनगर कस्बे में देखने को मिला।
विज्ञापन

बुधवार रात को हुई बारिश से मौसम सुहावना होने के साथ-साथ ठंडा हो गया। पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार रात को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया। सुबह के समय ठंड का अहसास अधिक होने से लोग स्वेटर, जैकेट और अन्य गर्म कपड़े पहने नजर आए।
स्थानीय लोगों के अनुसार रात को हुई तेज बारिश के बाद मौसम में पहले के मुकाबले ठंडक महसूस होने लगी है। बारिश के चलते वातावरण में ताजगी भी देखने को मिली। हालांकि लगातार बदल रहे मौसम के बीच लोगों को अब सर्दी की आहट महसूस होने लगी है। रामनगर में मौसम के इस बदलाव के बाद लोगों को आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल, रात की बारिश ने क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल दिया है और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें