फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तेज रफ्तार इनोवा ने आर्मी जवान को मारी टक्कर, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कुलवंता इलाके में शुक्रवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में आर्मी का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मार्ग किनारे खड़े जवान को तेज रफ्तार इनोवा वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। घायल जवान को पहले रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सेना के हेलिकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित आर्मी अस्पताल ले जाया गया। घायल जवान की पहचान रेयाश लामा (31) पुत्र गणेश लामा निवासी चालर, पदरी कोटी, सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद इनोवा वाहन रामनगर से कुलवंता की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन कुलवंता चौक पर पहुंचा तो चालक ने लडाना गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर गाड़ी मोड़ दी। इस दौरान वाहन वहां खड़े एक अन्य वाहन से टकरा गया और हादसे की चपेट में आर्मी का जवान आ गया। बताया जा रहा है कि इनोवा की गति तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और जवान के साथियों ने घायल को उपचार के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचाया। जवान की गंभीर हालत को देखते हुए सेना की ओर से हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई। इसके बाद उसे एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और इनोवा वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है। डीएसपी सुल्तान मिर्जा ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें