फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: घास मंडी में रामलीला की तैयारियां तेज, नए बाल-युवा कलाकार संभालेंगे मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे की घास मंडी में स्थित रामनगर क्लब दशनामी अखाड़ा की ओर से रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहले नवरात्र के दिन से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर क्लब के सदस्य इन दिनों रिहर्सल और अन्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। रामलीला में इस बार नए बाल कलाकारों और युवा कलाकारों को भी मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रामलीला मंचन के लिए कलाकारों को अलग-अलग पात्र आवंटित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें संबंधित पात्रों के संवाद भी दिए जा रहे हैं, ताकि कलाकार समय रहते अपने संवाद याद करने के साथ-साथ अभिनय का अभ्यास कर सकें। नए कलाकारों के साथ पुराने कलाकार भी रिहर्सल में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।
क्लब के सदस्यों के अनुसार रामलीला के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। कलाकारों को उनके पात्रों के अनुरूप संवाद और अभिनय की जानकारी दी जा रही है। रिहर्सल के दौरान कलाकारों की ओर से संवाद बोलने, मंच पर प्रस्तुति देने और पात्र के अनुरूप अभिनय करने का अभ्यास किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामनगर क्लब दशनामी अखाड़ा के प्रधान नंद मोहत्रा ने बताया कि पहले नवरात्र के दिन घास मंडी में रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। रामलीला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसमें बाल कलाकारों और युवा कलाकारों को भी शामिल किया गया है। कलाकारों को उनके पात्रों के संवाद दिए जा रहे हैं और नियमित रूप से रिहर्सल करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुराने कलाकारों के अनुभव के साथ नए कलाकारों का उत्साह रामलीला की तैयारियों में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें