फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में निकला मार्च, पर्यटन विकास के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी के 39 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वीरवार को रामनगर कस्बे में भव्य मार्च निकाला गया। मार्च में कमेटी के सदस्यों के साथ महिलाओं, बच्चों, गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। धार्मिक आयोजन के साथ मार्च के माध्यम से रामनगर के धार्मिक, प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों को पहचान दिलाने तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत शाम चार बजे वार्ड नंबर पांच स्थित ब्रह्म सभा में हुई। यहां कमेटी के संस्थापक स्वर्गीय ओपी जंडियाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद मार्च शुरू हुआ। महिलाएं पिंगला माता के भजनों का गुणगान करते हुए आगे बढ़ीं। मार्च में क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और उनके विकास को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
मार्च ब्रह्म सभा से शुरू होकर मुख्य बाजार से गुजरते हुए अक्षरधाम मंदिर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। मुख्य बाजार से गुजरने के दौरान मार्च को देखने के लिए स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कमेटी के संयोजक विनय जंडियाल ने बताया कि 24 सितंबर 1987 को स्वर्गीय ओपी जंडियाल ने साथियों के साथ मिलकर पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी का गठन किया था। इसी दौरान पिंगला माता यात्रा की शुरुआत भी की गई थी, जो स्थापना के बाद से लगातार जारी है।
कमेटी ने धार्मिक, प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों तक बेहतर सड़क संपर्क, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों पर दिशा-सूचक बोर्ड लगाने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई। कमेटी का कहना है कि इन सुविधाओं के विकास से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ स्थानीय कारोबार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें