फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तहसील रामनगर के ब्लॉक परलीधार के अंतर्गत आने वाले सरकारी हाई स्कूल चक बरयालता में शिक्षकों की कमी को लेकर सोमवार को विद्यार्थियों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवक विजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों ने स्कूल परिसर के बाहर शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पहले स्कूल में लगभग 400 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे थे लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते कई विद्यार्थियों ने मजबूर होकर दूसरे स्कूलों का रुख कर लिया। वर्तमान में स्कूल में करीब 200 विद्यार्थी ही शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
अभिभावकों ने सवाल उठाते हुए कहा कि करीब 200 विद्यार्थियों को मात्र पांच अध्यापकों के सहारे किस तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सकती है। उनका कहना है कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को विषयवार पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्कूल में हेडमास्टर का पद भी लंबे समय से खाली पड़ा हुआ है, जिससे स्कूल की प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की कि स्कूल में हेड मास्टर सहित आवश्यक संख्या में शिक्षकों की जल्द नियुक्ति की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें