फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जनता दरबार में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने शुक्रवार को टाउन हॉल में जनता दरबार आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनता दरबार में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से आए सैकड़ों लोगों एवं प्रतिनिधिमंडलों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे विधायक के समक्ष रखे। डॉ. सुनील भारद्वाज ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार सतीश कुमार, बीडीओ अभिलव महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता द्वारा उठाई गई समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए तथा जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव है, उन्हें बिना किसी अनावश्यक देरी के पूरा किया जाए।
विज्ञापन

जनता को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित करने का उद्देश्य आम लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता दरबार में उठाई गई सभी जायज मांगों और समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष प्राथमिकता से उठाया जाएगा तथा उनके समाधान तक लगातार संपर्क किया जाएगा।
जनता दरबार में जिला उपाध्यक्ष राजिंदर शर्मा, उपाध्यक्ष केवल परिहार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षांत शर्मा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें