फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में चट्टान गिरने से जोफड़ मार्ग बंद, कई गांवों का संपर्क बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। लगातार हो रही बारिश के कारण जोफड़ मार्ग बड़ी चट्टान गिरने की वजह से बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोई भी यात्री वाहन अपने गंतव्य की ओर शाम तक रवाना नहीं हो सका।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से हो रही बारिश की वजह से जोफड़ मार्ग पर भूस्खलन होने के बाद मार्ग के बीच एक विशाल पत्थर गिर गया था। इस वजह से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। मार्ग बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हो गईं।
शनिवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने मार्ग पर गिरी चट्टान को देखा और इसकी सूचना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों को दी। हालांकि लगातार खराब मौसम और बारिश के कारण शनिवार शाम तक विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। इससे ग्रामीणों में चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि चट्टान को हटाने के लिए भारी मशीनरी की आवश्यकता है। बिना जेसीबी या अन्य आधुनिक उपकरणों के मार्ग को खोल पाना संभव नहीं है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग से मांग की है कि तत्काल भारी मशीनरी भेजकर सड़क से चट्टान हटाई जाए और मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें