फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर अस्पताल में स्थापित होगी डायलिसिस यूनिट, किडनी मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उपजिला अस्पताल रामनगर में जल्द ही डायलिसिस यूनिट स्थापित की जाएगी। इस बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के किडनी मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज के प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक रामनगर में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को हर सप्ताह उपचार के लिए उधमपुर या जम्मू जाना पड़ता था। लंबी दूरी तय करने से मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। डायलिसिस यूनिट शुरू होने के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
इस सुविधा का लाभ केवल रामनगर कस्बे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तहसील रामनगर, डुडू, बसंतगढ़, घोरड़ी तथा आसपास के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी मिलेगा। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सुविधा किसी बड़ी राहत से कम नहीं होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डायलिसिस यूनिट को आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ के साथ शीघ्र शुरू किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।
डायलिसिस यूनिट की स्थापना की खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसके लिए विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज का आभार व्यक्त किया है। विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने कहा, रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। लंबे समय से क्षेत्र में डायलिसिस यूनिट की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उपजिला अस्पताल रामनगर में यह सुविधा स्थापित होने जा रही है। इसके शुरू होने से किडनी रोगियों को इलाज के लिए उधमपुर और जम्मू नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें