फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शीतला माता मंदिर से मां पिंगला देवी के लिए 15 मार्च को निकलेगी छड़ी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के शीतला माता मंदिर से मां पिंगला देवी के दरबार के लिए वार्षिक छड़ी यात्रा को लेकर शीतला माता सत्संग कमेटी ने बैठक की। बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आगामी छड़ी यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कमेटी के प्रधान श्याम पठानिया ने बताया कि इस वर्ष वार्षिक 15वीं छड़ी यात्रा 15 मार्च को शीतला माता मंदिर से मां पिंगला देवी के दरबार के लिए रवाना होगी। यात्रा सुबह श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धार्मिक विधि-विधान के साथ शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लंगर की व्यवस्था भी की गई है। यह लंगर ग्रामीण लोगो की ओर से दराडन गांव, थले गांव तथा मां पिंगला देवी के दरबार में लंगर लगाए जाएंगे, जहां यात्रियों के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

श्याम पठानिया ने बताया कि यात्रा वाले दिन एकादशी का व्रत भी है, इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं और श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से फलाहार लंगर की व्यवस्था की जाएगी। इसमें आलू और फलों से तैयार व्रत का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा।
कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने एसडीएम रामनगर और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि यात्रा के दौरान बिजली, पानी, मार्ग तथा सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर बंगाथिया, पंडित कालिदास, शक्ति दत्त शर्मा, गोपाल बंगाथिया, मदन बंगाथिया, विनोद गुप्ता, करनैल सिंह, अशोक थीयालिया, सोहनलाल कलसोत्रा, मास्टर मनोहर लाल, प्रेम नाथ शर्मा सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें