फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुरुषोत्तम धाम मंदिर में वार्षिक भंडारा 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। महाशिवरात्रि पर्व के दिन पुरुषोत्तम धाम मंदिर में बारहवां वार्षिक भंडारे का आयोजन होगा। यह जानकारी सेवादार बीपी गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि रामनगर कस्बे से मात्र पांच किलोमीटर दूर रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग के बीच पड़ते बस्सी गांव में स्थित पुरुषोत्तम धाम मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर में आने वाले भक्तजनों के लिए सुबह आलू और फल प्रसाद के रूप में वितरित किए जाएंगे और दोपहर बारह से चार बजे तक भंडारा आयोजित होगा। उन्होंने रामनगर कस्बे तथा ग्रामीण लोगों से बढ़कर इस भंडारे में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें