रामनगर। कस्बे में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां चल रही हैं। सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार दूसरे दिन सुबह दस बजे परेड की रिहर्सल जारी रही। इसमें एनसीसी तथा सरकारी व निजी स्कूलों की बारह टुकड़ियों ने कदम ताल मिलाया और परेड की सलामी सीनियर लेक्चर नजमा ने ली। गणतंत्र दिवस परेड के इंचार्ज लेक्चर फिजिकल एजुकेशन ऋषि गुप्ता ने बताया कि बुधवार दूसरे दिन भी गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरो पर रहीं। परेड में हिस्सा लेने वाले सभी छात्र छात्राओं ने खूब पसीना बहाया। अगले तीन दिनों तक रिहर्सल जारी रहेगी। इस अवसर पर केवल कृष्ण गुप्ता, अर्जुन सिंह फिजिकल अध्यापक मौजूद थे।