फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गंदटॉप शिवगली मार्ग पर डाली गई तारकोल उखड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तहसील बसंतगढ़ के अंतर्गत पड़ते गंदटॉप शिवगली मार्ग पर डाली गई तारकोल उखड़ने से ग्रामीण तथा यात्री वाहन चालक परेशान हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मार्ग से उखड़ चुकी तारकोल की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पैंथर पार्टी इंडिया बसंतगढ़ तहसील के प्रधान पवन रासल ने बताया कि इस मार्ग की लंबाई 12 किलोमीटर है। यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन है। मार्ग पर चार वर्ष पहले तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। यह तारकोल छह माह तक ही रहा और धीरे-धीरे मार्ग से सारा तारकोल उखड़ना शुरू हो गया था। अफसोस इस बात का है कि संबंधित विभाग तथा तारकोल बिछाने वाले ठेकेदार ने मार्ग पर डाली तारकोल का रखरखाव नहीं किया, जिस कारण अब मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है ।
पवन रासल ने बताया कि संबंधित विभाग ने भी इस मार्ग पर डाली गई तारकोल की गुणवत्ता की जांच नहीं करवाई। उन्होंने जिला प्रशासन से तारकोल की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें