फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आयुष की तूफानी पारी से रामनगर ने निंबला क्लब को क्वार्टर फाइनल में हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। राजाराम सिंह मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन आठ टीमों के चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले करवाए गए। इसमें रामनगर, पैंथल, लाटी और ब्लैक पैंथर क्रिकेट क्लब पटनीटॉप ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दस बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में थाना प्रभारी अनिल कुमार और रामनगर डेवलपमेंट काउंसिल के प्रधान संजीव जंडियाल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। सभी क्वार्टर मुकाबले 12 ओवर के थे। पहला मुकाबला रामनगर क्रिकेट क्लब और निंबला क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। निंबला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। रामनगर ने 144 रन का लक्ष्य रखा। आयुष ठाकुर ने 30 गेंद में 65 रन बनाए और पंकज ने 40 रन बनाकर दो विकेट भी चटकाए। निंबला क्लब 34 रन पर ही सिमट गया।
दूसरे मुकाबले में पैंथल ने देसी डोमिनेटर क्लब चौकी को मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इसी तरह जोफड़ क्लब ने टॉस जीतकर सात विकेट के नुकसान पर 132 रन का लक्ष्य दिया। लाटी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी आसिफ ने 33 गेंद में 71 रन बनाकर जबरदस्त प्रदर्शन किया और टीम ने 11.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर मैच में कब्जा किया।
विज्ञापन

अंतिम मुकाबले में ब्लैक पैंथर क्रिकेट क्लब 98 रन पर ऑलआउट हो गगया। विजय क्लब 72 रन ही बना सका जिस कारण ब्लैक पैंथर ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के संयोजक साहिल सिंह ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में जीती हुई चारों टीमों के दो सेमीफाइनल मुकाबले 3 दिसंबर को सुबह होंगे। पहला मुकाबला रामनगर और लाटी क्रिकेट क्लब और दूसरा मुकाबला ब्लैक पैंथर पटनीटॉप और पैंथल क्लब के बीच होगा। फाइनल मुकाबले रविवार को होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें