फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर के वार्ड तीन में स्ट्रीट लाइटें खराब, शाम को हो जाता है अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के वार्ड तीन मोहत्रा मोहल्ला के साथ अन्य मोहल्ले में स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। इस कारण शाम के समय सूरज ढल जाने के बाद गलियां तथा मार्ग में अंधेरा छा जाता है। इस समस्या से सभी वार्ड वासी परेशान हैं। उन्होंने नगर पालिका को वार्ड नंबर तीन में खराब पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय वार्ड वासी रमन मोहत्रा, डॉ. राजेश गुप्ता, हैप्पी भारद्वाज, राम कुमार व अन्य वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड नंबर तीन मोहत्रा मोहल्ले में मार्ग किनारे बिजली के खंबे पर लगी कई स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से खराब हो चुकी हैं। इस कारण रात्रि के समय गलियों के साथ मार्ग पर अंधेरा पसर जाता है।
वार्ड वासियों ने कहा कि नगर पालिका के अधिकारियों को रामनगर कस्बे के लोगों की कोई चिंता नहीं है। इसलिए बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से शाम के समय सूरज ढल जाते ही वार्ड नंबर तीन अंधेरे में डूब जाता है। इस कारण आने जाने वाले लोगों तथा वार्डवासियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वार्डवासियों ने नगर पालिका को कस्बे के वार्ड नंबर तीन में बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें