फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में पानी की किल्लत दूर करेगा टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे में लगातार पानी की किल्लत से कस्बावासी तथा ग्रामीण इलाकों के लोगों को अब जूझना नहीं पड़ेगा। विधायक सुनील भारद्वाज ने अपने सीडीएफ से 20 लाख की लागत से 6000 लीटर पानी का वाहन स्थायी रूप से मंजूर करवा दिया है। यह वाहन रामनगर जलशक्ति विभाग को जल्द मिल जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, रामनगर कस्बे के तेरह वार्ड हैं। इन सभी वार्डों में पानी की समस्या हर समय बनी रहती थी। इस कारण वार्डवासियों को पानी की समस्या से हर समय परेशान होना पड़ता है क्योंकि जलशक्ति विभाग के पास स्थायी तौर पर पानी का टैंक नहीं होने की वजह से कई बार टैंक को उधमपुर से मंगवाना पड़ता था। विधायक सुनील भारद्वाज ने जलशक्ति विभाग को स्थायी पानी का टैंक देकर लोगों को राहत दिलाई है। कस्बे के लोगों ने विधायक का आभार प्रकट किया है।
सुनील भारद्वाज ने बताया कि कस्बे के लोगों को पानी की समस्या रहती थी। जलशक्ति विभाग के पास स्थायी तौर पर पानी का टैंक नहीं होने से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा पाते थे । लोगों को इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए जलशक्ति विभाग को स्थायी पानी का टैंक मंजूर करवाया है ताकि विभाग पानी की किल्लत को पूरा करने के लिए अब लोगों के घरों तक पानी के टैंक भेजकर पानी मुहैया करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें