फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अवैध रेहड़ियों व वाहनों में बेचा जा रहा सामान, दुकानदार परेशान

विज्ञापन
रियासी में तहसीलदार ऑफिस के बाहर लगी सब्जी की रेहड़िया व ऑटो वाहन। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। नगर के मुख्य बस अड्डे व तहसील ऑफिस के बाहर आए दिन लगाई जाने वाली अवैध रेहड़ियों से आम दुकानदार परेशान हैं। मौजूदा समय के दौरान इन स्थानों पर वाहनों के जरिए भी सब्जी व अन्य सामान बेचने वाले दिख रहे हैं। वाहनों के जरिए सब्जी बेचने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिछले कई वर्षों से बस अड्डे पर सब्जी की दुकान चला रहे पवन बनाथिया ने बताया कि अवैध रेहड़ी फड़ी वालों के खिलाफ नगर परिषद कार्रवाई करता है, लेकिन फिर से अवैध रेहड़ियों को लगा दिया जाता है। हाल ही में वाहनों में सब्जी फल बेचने वाले लोग आम दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। मुख्य दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। नगर परिषद के इंचार्ज खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर फारूक ने कहा कि आए दिन अवैध रेहड़ी वालों पर कार्रवाई होती रहती है। वाहनों को एक स्थान पर खड़ा करना गैरकानूनी है ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें