रामनगर। कस्बे के बस अड्डे पर जाम की स्थिति पिछले लंबे समय से चली आ रही है। विधायक सुनील भारद्वाज ने संज्ञान लेकर 278.43 लाख मंजूर करवाए हैं। इस कारण बस अड्डे पर जाम की समस्या से जूझ रहे वाहन चालकों सहित लोगों को राहत मिलेगी। बता देंं रामनगर बस अड्डे पर कई छोटे बड़े वाहन खड़े होते हैं, जिसमें बसें, मेटाडोर, टैक्सी, ई रिक्शा के खड़े होने से बस अड्डे पर हर दिन सुबह शाम जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। मेटाडोर यूनियन की ओर से कई बार नया मेटाडोर स्टैंड बनाने की मांग को लेकर रामनगर प्रशासन तथा विधायक को अवगत करवा चुके थे। लिहाजा विधायक सुनील भारद्वाज ने स्टैंड का निर्माण कार्य करवाने के लिए 278.43 लाख मंजूर करवाए। मेटाडोर जूनियर के प्रधान उत्तम सिंह ने विधायक का आभार प्रकट किया ।