रामनगर। कस्बे में पुलिस विशेष नाका लगाकर वाहनों की जांच की। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 11 वाहनों के चालान काटे गए और दो मोटरसाइकिलों को सीज किया।
वीरवार दोपहर बाद थाना प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में बस अड्डे तथा कॉलेज मार्ग पर नाका लगाया गया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया इस अभियान के दौरान वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया, वहीं 11 वाहनों के चालान काटे गए। दो मोटरसाइकिल को सीज किया गया ।