फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सदल गांव में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तहसील बसंतगढ़ के सदल गांव में एक सप्ताह से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब रहने से ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे गांव के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को जल्द ट्रांसफार्मर ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है पंचायत रसीली ठकराई के सदल गांव में दीपावली के एक दिन पहले सुबह ठीक ग्यारह बजे बिजली विभाग का 25 केवी ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इस समस्या को बिजली विभाग के लाइनमैन को अवगत करवा दिया था लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया यही ट्रांसफार्मर एक माह पहले भी खराब हुआ था और पंद्रह दिन के बाद ठीक करके लगाया गया था अब दोबारा बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है।
स्थानीय ग्रामीण राज कुमार, आनंद लाल, पागी राम, रामनाथ, शिवराम, गिरधारी लाल का कहना है कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मोबाइल चार्ज करने और घरेलू कार्यों में भी बिजली के अभाव के कारण दिक्कत बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बताया बिजली के खराब ट्रांसफार्मर की एक सप्ताह से लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से पंचायत रसली ठकराई और पंचायत रसली गदेरन के कई गांव प्रभावित हो रहे हैं। इनमें द्रोणी, दोरदा, चडखर, चौसर, जलाडी, सदल गांव में रात के समय अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कई बार की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें