भद्रवाह। भद्रवाह में हर्षोल्लास के साथ दशहरा उत्सव मनाया गया। कस्बे के न्यू बस स्टैंड भद्रवाह में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राम लक्ष्मण बने कलाकारों ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए।
इससे पहले शाम 4 बजे झाकियां निकाली गईं। शाम 6 बजे के करीब मुख्य समारोह स्थल पर तेज पटाखों के बीच रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया।