किड़मु गांव में आंधी से उड़ी कच्चे मकान की छत पर डाली गई टिन।
- फोटो : ramnagar
रामनगर। किड़मू गांव में एक कच्चे मकान की टिन की छत आंधी तूफान से उड़ गई। घर के अंदर रखा सारा सामान बर्बाद हो गया। घर के मलिक भागमल ने बताया कि बुधवार रात खराब मौसम के चलते उनका करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने हमारी मदद की। घर की छत पर तिरपाल डालकर किसी तरह रात काटी। वीरवार सुबह प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया।