फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बार एसोसिएशन रामनगर ने पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बार एसोसिएशन ने सब जज कोर्ट में जिला सत्र न्यायाधीश के सप्ताह में एक बार बैठने पर बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने जश्न मनाया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और मुंह मीठा करवाया गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान केडी शर्मा ने बताया कि बार एसोसिएशन रामनगर की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो गई है। जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अज़ीम ने अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश उधमपुर के बैठने के स्थान में बदलाव करते हुए सप्ताह में एक बार सब-जज कोर्ट रामनगर के मौजूदा कोर्ट परिसर/भवन में बैठने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें