फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पिंगला माता यात्रा में प्रबंधों को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के शीतला माता मंदिर से पिंगला माता छड़ी यात्रा के दौरान जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रबंधों को लेकर शीतला माता सत्संग कमेटी का शिष्टमंडल एसडीएम राजेंद्र सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। बुधवार दोपहर 11 बजे प्रधान श्याम पठानिया के नेतृत्व में सभी सदस्य एसडीएम कार्यालय में पहुंचे और उन्हें रविवार 23 मार्च को 14वीं वार्षिक पिंगला माता छड़ी यात्रा के दौरान मार्ग, बिजली, पानी, स्वास्थ्य चिकित्सा, सुरक्षा, वाहन के बारे में उन्हें अवगत करवाया। प्रधान ने बताया कि यात्रा के दौरान एसडीएम ने आश्वासन दिया श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें