फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिवा क्रिकेट क्लब रामनगर ने जीता दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को अंतिम सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें शिवा क्रिकेट क्लब रामनगर ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

कस्बे के राजा राम सिंह मैदान में रामनगर अथॉरिटी की ओर से अंतिम सेमीफाइनल मुकाबले का मैच करवाया गया। यह मैच शिवा क्रिकेट क्लब रामनगर और महाकाल क्रिकेट क्लब अखनूर के बीच हुआ।
महाकाल क्रिकेट क्लब अखनूर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 14.1 ओवर में सिर्फ 78 रनों पर ही पूरी टीम सिमट गई। वहीं दूसरी पारी में शिवा क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने तीन खिलाड़ियों के नुकसान पर 9.5 ओवर में ही मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता में एसडीपीओ साल्ट मिर्जा, थाना प्रभारी पूर्व सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सदस्य एडवोकेट अनूप सिंह ने बताया क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला रविवार 16 मार्च दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इस फाइनल मुकाबले में रामनगर की दोनों टीमें पहुंची हैं। अंतिम मुकाबला रामनगर क्रिकेट क्लब तथा शिवा क्रिकेट क्लब रामनगर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें