फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में कुत्ते को बचाते समय हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 02 Feb 2025 12:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब दो बाइक सवार युवक कुत्ते को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों युवक ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। मृतक की पहचान सुखदेव कुमार (19) पुत्र कृष्ण चंद निवासी गांव रसैन के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी संजय कुमार बाइक चला रहा था। रास्ते में अचानक एक कुता सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
लोगो ने बताया कि दोनों युवक चौकी हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र थे और चौकी से आगे जदरोड गांव में किराए के कमरे में रह रहे थे। दुर्घटना में पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तुरंत रामनगर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आई हैं। शनिवार दोपहर दो बजे युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें