फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मढ़ाल वेस्ट पंचायत के लिए लिंक रोड की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नेकां के ओबीसी सेल के एक प्रतिनिधिमंडल ने उधमपुर के जिला अध्यक्ष अनितुल्लाह के नेतृत्व में जेकेएनसी सेंट्रल जोन के उपाध्यक्ष राकेश सिंह राका से जम्मू में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उधमपुर जिले की मढ़ाल वेस्ट पंचायत की लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं को उठाते हुए उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से पीटीसी से मढ़ाल वेस्ट पंचायत तक लिंक रोड के निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पंचायत में उचित सड़क संपर्क सुविधा उपलब्ध न होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि इस गंभीर समस्या को संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष उठाकर जल्द समाधान करवाया जाए।

इस अवसर पर राकेश सिंह राका ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों की जायज और लंबे समय से लंबित मांगों को संबंधित मंत्रियों एवं विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूरा करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें