फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति के दुश्मनों को बख्शा नहीं जाएगा: पठानिया

विज्ञापन
विकास कार्य का शुभारंभ करते विधायक। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर पूर्व के विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने किश्तवाड़ के दच्छन क्षेत्र में विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या तथा कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले का कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि इन घटनाओं में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इन हत्याओं और आतंकी हमलों में शामिल प्रत्येक व्यक्ति, आतंकियों के समर्थकों तथा उन्हें सूचना, आश्रय या अन्य सहायता उपलब्ध करवाने वालों की पहचान कर उन्हें कानून के कटघरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन


पठानिया ने कहा कि न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 के बाद मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा का जो विश्वास कायम किया है, उसे किसी भी सूरत में कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन हम इसे पूरा करके रहेंगे।

इस बीच, धार रोड और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने सत्तैनी में व्यापक ड्रेनेज कार्यों का शुभारंभ किया। इस परियोजना का उद्देश्य बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का वैज्ञानिक एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त धार रोड के दोनों ओर से पानी की निकासी और उसे केवी नाले की ओर मोड़ने के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ड्रेनेज कार्य भी शुरू किए जा रहे हैं। इन कार्यों से मौजूदा जल निकासी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा रिहायशी और व्यापारिक क्षेत्रों में पानी के प्रवेश को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें