फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मिडिल स्कूल पंचैरी में बनेगी चारदीवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचैरी तहसील के मिडिल स्कूल पंचैरी में विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्कूल परिसर की बेहतर व्यवस्था के लिए जल्द ही चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), उधमपुर की ओर से इस कार्य के लिए 7.60 लाख रुपये की लागत से टेंडर जारी किया गया है। यह निर्माण कार्य समग्र शिक्षा अभियान 2026-27 के तहत करवाया जाएगा।
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य पर कुल 7 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2026 शाम 6 बजे निर्धारित है जबकि 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे निविदाएं खोली जाएंगी। कार्य पूरा करने के लिए ठेकेदार को 30 दिन का समय दिया जाएगा।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। मंगत राम, रोमेश सिंह, सोमराज, संजय सिंह व अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम महत्वपूर्ण है। मजबूत चारदीवारी बनने से स्कूल परिसर की सीमा निर्धारित होगी और बाहरी लोगों तथा आवारा पशुओं की अनधिकृत आवाजाही पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ स्कूल के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
मिडिल स्कूल पंचैरी में बाउंड्री वाॅल के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें