फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भट्ठा-नाला सड़क की जल्द होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सड़क संपर्क और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भट्ठा से नाला तक सड़क की मरम्मत और गोल भट्ठा टिकरी में नाली का निर्माण किया जाएगा। इन विकास कार्यों पर कुल 74 लाख 85 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। परियोजना को पूरा करने के लिए 120 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी महेश, शंभू नाथ, ओम प्रकाश, कृष्ण कांत, भूषण व अन्य लोगों ने कहा कि सड़क सुधार और नाली निर्माण जैसे कार्य स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से सीधे जुड़े हैं। सड़क की स्थिति बेहतर होने से पैदल चलने वालों के साथ वाहन चालकों को भी लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के एईई शम्मी गुप्ता ने कहा, टिकरी में भट्ठा-नाला सड़क के सुधार और नाली निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कार्य योजना के अनुसार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें