फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एक हफ्ते के भीतर नहीं हुई पेयजल की सप्लाई तो करेंगे सड़क मार्ग जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। तहसील मजालता के अंतर्गत आने वाले सतरेड़ी क्षेत्र के साथ-साथ देवी बनी मनवाल, थलोड़ा और चियानी में लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने अब प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। बुधवार को स्थानीय सरपंचों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल तहसीलदार मजालता कामिनी चौधरी से मिला और सतरेड़ी पानी की स्कीम को जल्द चालू करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन


शिष्टमंडल ने तहसीलदार को बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने के कारण लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शिष्टमंडल ने प्रशासन से मांग की कि सतरेड़ी पानी की स्कीम को जल्द से जल्द ठीक करवाकर क्षेत्र में नियमित पेयजल सप्लाई बहाल की जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर पानी की सप्लाई बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण सड़क मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है और प्रशासन को इस मामले में जल्द ठोस कदम उठाने चाहिएं।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व सरपंच बलवंत राय शर्मा, पूर्व सरपंच बाबू राम शर्मा, पूर्व सरपंच करनैल सिंह, पूर्व सरपंच धर्म सिंह बिट्टू तथा सामाजिक कार्यकर्ता संजू और मेजर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शिष्टमंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें