उधमपुर। ब्रह्मर्षि बावरा शांति विद्या पीठ (बीबीएसवीपी) उधमपुर की कबड्डी टीम वीरवार को सीबीएसई राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए रवाना हो गई। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर को प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में किया जाएगा।
बीबीएसवीपी की टीम ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-टू क्लस्टर लेवल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। टीम ने प्रतियोगिता में अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले विद्यालय परिसर में टीम के सम्मान में विशेष विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल समिति के चेयरपर्सन स्वामी चिन्मय ज्योति, प्रधान राजगुरु, प्रिंसिपल अश्वनी कुमार तथा वाइस प्रिंसिपल उषा गुप्ता उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन एवं गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।