फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दीपावली पर्व को लेकर आर्य समाज उधमपुर की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दीपावली पर्व को धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग में मनाने की तैयारियां आर्य समाज उधमपुर ने शुरू कर दी हैं। रविवार को आर्य समाज उधमपुर की ओर से दीपावली आयोजन को लेकर बैठक की गई। इसमें पर्व के दौरान होने वाले धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता आर्य समाज के प्रधान अरविंद गुप्ता ने की। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दीपावली पर्व का आयोजन 8 नवंबर 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे हवन यज्ञ के साथ होगी। इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दीपावली पर्व को सामूहिक रूप से मनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से संपर्क किया जाएगा। साथ ही लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, ताकि पर्व का आयोजन भव्य एवं सामूहिक रूप से किया जा सके। बैठक में धर्मवीर गुप्ता, राजीव एडवोकेट, उमेश महाजन, नरेश खन्ना, राजेश्वर गुप्ता, राकेश गुप्ता, रमेश गुप्ता और आर्य समाज के प्रचारक राम तीरथ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें